विजयनगर के वार्ड 35 अकबरपुर बहरामपुर के माया फार्म हाउस में सीएए को लेकर जनजागरूकता महा अभियान का आयोजन किया गया। इसके अलावा भाजपा महानगर अध्यक्ष बनने पर संजीव शर्मा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, तथा गौरव चोपड़ा व पप्पू पहलवान आदि उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम के आयोजक पार्षद पिंटू सिंह ने सभी अतिथियों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में भारी तादाद में स्थानीय लोग मौजूद रहे। इसके बाद नवनियुक्त भाजपा महानगर अध्यक्ष बनने पर संजीव शर्मा का पार्षद पिंटू सिंह ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर संजीव शर्मा ने पार्षद पिंटू सिंह व जनता का आभार व्यक्त करते हुए सभी की सराहना की ओर जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्षद पिंटू सिंह व वार्ड 35 की जनता ने जो स्नेह व आशीर्वाद आज मुझे दिया है में उसे कभी नही भूल पाऊंगा ओर वार्ड 35 की जनता के लिए मेरे घर के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे। संजीव शर्मा ने कहा कि हमारे देश मे कुछ लोगो के मन में सीएए कानून को लेकर गलत धारणा पनप रही है जोकि गलत है। इस कानून से किसी को भी कोई नुकसान नही है। उक्त कानून तो केबल बाहर देश से प्रताड़ित होकर आने वाले नागरिकों को देश मे स्थानीय नागरिकता देने के लिए है। और इससे देश मे रह रहे लोगो को डरने की जरूरत नही है। संजीव शर्मा ने कार्यक्रम आयोजक पिंटू सिंह की जमकर तारीफ की ओर कहा पिंटू सिंह जमीन से जुड़े नेता है जो दिन हो या रात जनता के लिए सदैव तत्पर रहते है। वही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्षद पिंटू सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सतीश शर्मा, पार्षद मीनल रानी,धर्मेंद्र कुमार,रेणु झा,पंडित राकेश तिवारी,सीपी त्यागी,विनोद त्यागी,प्रिंस मिश्रा,मनोज प्रशाद निराला,पिंटू राय, मोहन झा,पुलोक मंडल,नथुनी सिंह,साहिल खान, ललुवा,मनोज फौजी,आदि सहित हजारो की संख्या में जनता जनार्दन उपस्थित रही। सीएए को लेकर अकबरपुर बहरामपुर मे विशाल जनसभा का आयोजन पूर्वांचल समाज के संयोजक व पार्षद पिंटू सिंह के द्वारा किया गया ।
सीएए को लेकर वार्ड 35 में विशाल जनसभा का आयोजन