शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए नौ नए ट्यूबवेल बनवाए जाएंगे। प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने के बाद नगर निगम के जलकल विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गर्मी से पहले मार्च तक इनका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। ट्यूबवेलों से शहर की एक लाख आबादी को लाभ मिलेगा।
शहर में छोटे-बड़े मिलाकर 661 टयूबवेल हैं। इनसे शहर में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। इसके अलावा ओवरहेड टैंक भी बने हैं, लेकिन लगातार बढ़ रही आबादी के चलते अब कुछ स्थानों पर लोगों के घरों तक पानी पहुंचना बंद हो गया है। इसकी वजह से लोगों को पेयजल की दिक्कत हो रही है। लोगों की इसी समस्या को खत्म करने के लिए नगर निगम ने कवायद शुरू की है। अब शहर में नौ नए ट्यूबवेल बनाए जाएंगे। इससे लोगों को पेयजल की आपूर्ति की जा सके। इस पूरी योजना पर पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। टयूबवेल निर्माण कार्य जल्द जल्द शुरू हो जाएगा। टयूबवेल की क्षमता 30 एचपी से अधिक होगी।