नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में भाजपाइयों ने लोनी में किया जनसभा रैली
रविवार को लोनी के बन्थला रोड़ स्थित शिव फार्म हाउस में नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन और जनता को जागरूक करने के लिए जनसभा रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान  क्षेत्रिय विधायक नंदकिशोर गुर्जर, जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, क्षेत्रीय पश्चिम भाजपा मंत्री मयंक गोयल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, सभासद गण, संदीप पहलवान, चाहत प्रधान सहित भाजपा के विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण भारी संख्या में उपस्थित रहें।

भाजपा जिलाध्यक्ष और क्षेत्रीय मंत्री ने किया सीएए पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता को जागरूक, विधायक नंदकिशोर ने कहा पूरी लोनी है मोदी जी के साथ: 

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने नागरिकता संशोधन अधिनियम पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि *सबसे पहले लोग यह जान लें कि यह कानून नागरिकता देने का अधिकार देता है किसी की नागरिकता छीनने का नहीं। वहीं विधायक ने कानून का विरोध कर रहे लोगों के विरोध को राजनीति में अपनी खोई हुई ज़मीन तलाश रहे नेताओं द्वारा भड़काए जाने का आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि जो लोग बांग्लादेशी और रोहिंगयाओं को वोट बैंक की तरह देखते है उन्हें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश में नागरिक संशोधन अधिनियम कानून बनाकर देश की अखंडता एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करने का कार्य आंखों में चुभ रहा है। ऐसे लोग लोगों को भड़काकर पूरे देश को दंगों की आग में झोंकना चाहते है लेकिन यह लोग ध्यान रखें उत्तर प्रदेश में कानून का राज है आज उत्तर प्रदेश और लोनी के राष्ट्रभक्त मुस्लिमों  को समझ आ गया है कि इस कानून से उनका कोई लेना देना नहीं है और वो किसी के बहकावे में नहीं आने वाले। विपक्ष ने वोट बैंक के कारण देश में अनाधिकृत रूप से करोड़ों की संख्या में बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या मुसलमानों को बसा कर देश की सुरक्षा को खतरे में डाला है यह देश की अखंडता के साथ खिलवाड़ किया है। आज बड़ी संख्या में ये बांग्लादेशी और रोहिंगया देश समेत लोनी क्षेत्र में नशा, डकैती, लूट, हथियार एवं गौ तस्करी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसलिए केंद्र सरकार ने देश हित में सीएए का निर्णय लिया है अगर अन्य देश के सताएं अल्पसंख्यक भारत में आएंगे तो यह निर्णय भारत माता के मुकुट को गौरवान्वित करेगा।  मैं पहले की तरह ही अपने संकल्प पर कायम हूं कि लोनी से चुन-चुनकर बंगलादेशियों और रोहिंग्यों को बाहर किया जाएगा यहां सिर्फ सभी जाति और धर्म के राष्ट्रभक्त लोग रहेंगे। साथ ही विधायक ने इस दौरान लोनी में हो रहे विकास कार्यों से भी जनसभा को अवगत कराया।

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल और क्षेत्रीय मंत्री मयंक गोयल ने जनससभा में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों को नागरिकता संशोधन से जुड़ी बारीकियों एवं फैल रही अफवाहों से अवगत कराते हुए कार्यकर्ताओं  से लोगों के बीच जाकर जनजागरण का आह्वान किया। इस दौरान जनसभा में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन किया।