इसे कहा जाता है भारत का दूसरा काशी, महाबलेश्वर मंदिर और कोटि तीर्थ के अलावा कई और पर्यटन स्थल

अपने देश में लोग अपने पसंद के अनुसार यात्राएं करते हैं।बहुत से लोगों को एडवेंचर पसंद होता है, बहुतों को प्राकृतिक जगहें पसंद होती है। बहुतों को पहाड़ पसंद होते हैं तो बहुतों को समंदर किनारे या आइलैंड। देश में धार्मिक यात्राएं करने वाले लोगों की भी एक बड़ी तादाद है। ऐसे लोगों की ट्रैवल डायरी में उत्तर प्रदेश के काशी यानी कि वाराणसी की यात्रा करना जरूर शामिल होता है। उत्तर भारत में जैसे काशी जैसा पवित्र तीर्थस्थल है, वैसे ही दक्षिण भारत में भी कई महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है। आज जिस जगह के बारे में हम बताने जा रहे हैं, उसे दक्षिण भारत का काशी कहा जाता है।