चुस्ती-फूर्ति बढ़ाकर शरीर को फौलाद बना देता है गोंद

गोंद का नाम तो आपने सुना ही होगा, इसके लड्डू भी खाए होंगे। कई लोगों के मन में यह सवाल होता होगा कि ये गोंद आखिर है क्या? दरअसल पेड़ के तने में चीरा लगने पर निकलने वाला पदार्थ गोंद है। कीकर या बबूल का गोंद पौष्टिक होता है। सर्दियों के मौसम में गोंद के सेवन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह शरीर में गर्मी बनाए रखता है। गोंद का सेवन दिमागी तरावट और जोड़ों में दर्द जैसी समस्याओं में भी बहुत फायदेमंद होता है