जानलेवा कोरोना वायरस फैलने की जिन दो वजहों को वैज्ञानिक बता रहे हैं उनको जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, वैज्ञानिकों का कहना है कि चीन से दुनियाभर में फैल रहे कोरोना वायरस की असल वजह चमगादड़ और सांप हो सकते हैं। इसके साथ ही वुहान में प्रयोगशाला से रिसाव हुआ खतरनाक वायरस भी कोरोना वायरस के पीछे की वजह हो सकती है। यह खतरनाक वायरस सार्स और मेर्स सांस की बीमारी से ताल्लुक रखता है। साल 2004 में वैज्ञानिकों ने सिवियर एक्यूट रेस्परेटरी सिंड्रोम और मिडिल इस्टर्न रेस्परटॉरी सिंड्रोम के लिए चमगादड़ों को जिम्मेदार ठहराया था।कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए चीन और हॉगकॉग में स्वास्थ्य आपातकाल लगा दिया गया है।
ये है कोरोना वायरस के फैलने की असल वजह
वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस फैलने की दो वजह बताई हैं। चीन के वुहान में इस वायरस के फैलने की वजह चमगादड़ और एक प्रयोगशाला से वायरस का रिसाव बताया गया है। कोरोना वायरस की ही वजह से सार्स और मेर्स नाम की दो गंभीर सांस की बीमारियां होती हैं। इन दोनों बीमारियों की असल वजह भी चमकादड़ ही है। वैज्ञानिकों का कहना है कि वुहान में कोरोना वायरस फैलने की वजह चमगादड़ खाना है। क्योंकि वुहान में अनियमित पशु व्यापार काफी ज्यादा होता है। इसी वजह से यह वायरस इस इलाके में फैला है। बता दें कि चीन में चमगादड़ खाया जाता है और इसके कई वीडियो भी आपको मिल जाएंगे।