बच्चों को घुमा लाएं दिल्ली की ये शानदार जगहें, मस्ती के साथ बढ़ेगा ज्ञान भी

घूमने फिरने को लेकर सबकी पसंद एक जैसी नहीं होती। अक्सर लोग अपनी उम्र और रुचि के अनुसार घूमने जाते हैं। वैसे ही बच्चों को भी वैसी जगहें पसंद होती हैं, जहां वे जमकर मस्ती कर सकें। दिल्ली में बच्चों के घूमने के लिए कई शानदार जगहें हैं। कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जहां बच्चे मस्ती तो करेंगे ही, उनकी जानकारी भी बढ़ेगी।


नेशनल रेल म्यूजियम
बच्चों को टॉय ट्रेन बहुत पसंद होती हैं। ऐसे में उन्हें चाणक्यपुरी स्थित नेशनल रेल म्यूजियम जरूर घुमाना चाहिए। 10 एकड़ में फैला हुआ ये म्यूजियम बच्चों को खूब पसंद आएगा और बच्चों के साथ आप भी यहां ट्रेन की सवारी का मजा ले सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको अलग से पैसे देने होंगे। काम की बात करें तो यहां रेल के कई मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं, जिनके बारे में जानना दिलचस्प होगा।