64 साल पुरानी इस 'स्पेशल कार' से यूपी डीजीपी को दी गई विदाई, ये है इसकी खासियत

डीजीपी ओम प्रकाश सिंह शुक्रवार को सेवानिवृत हो गए। उन्हें पारंपरिक तरीके से विदाई दी गई। लखनऊ पुलिस लाइन में उनके लिए विदाई परेड का आयोजन किया गया। इसके बाद पुलिस मुख्यालय से उन्हें  64 साल पुरानी किंग्सवे डॉज कार से विदा किया गया।


पुलिस महकमे की सबसे पुरानी कार ‘किंग्सवे डॉज’ डीजीपी के पद से रिटायर होने वाले पुलिस अधिकारियों को विदाई देने के लिए निकाली जाती है। यह कार 1956 में करीब 61 हजार रुपये में एसएसपी लखनऊ के नाम से खरीदी गई थी। अब यह कार डीजीपी के नाम से पंजीकृत है। (डीजीपी को शुभकामनाएं देते प्रमुख सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी।)