छात्राएं निडर होकर मनचलों को दें करारा जवाब

धर्मेंद्र चौहान और सिहानीगेट थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह व एसआई प्रजंत त्यागी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के बारे में बताया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि किसी से डरें नहीं, सभी का डटकर सामना करें। छात्राओं ने अधिकारियों से कई सवाल किए, जिसका अधिकारियों ने जवाब दिया। कुछ छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। एक छात्रा ने कहा कि भाई को स्कूल से लाते समय मनचलों ने उसके साथ छेड़छाड़ की, तमंचा भी दिखाया, लेकिन पुलिस से उसे कोई मदद नहीं मिली। 100 नंबर पर भी कई बार कॉल किया, वह भी व्यस्त जाता रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीओ प्रथम धर्मेंद्र चौहान और इंस्पेक्टर उमेश बहादुर सिंह ने कहा कि छात्राओं और महिलाओं को सशक्त होने की जरूरत है। कई बार छात्राओं के साथ छोटी-छोटी घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन वह उनको नजरअंदाज करती रहती हैं। यह गलत है। ऐसा नहीं करना चाहिए। यदि इन बातों को लेकर पुलिस के पास नहीं आ सकती, तो अपने परिवार के लोगों या शिक्षिकाओं से जरूर शेयर करें। परिवार के लोग और शिक्षिकाएं पुलिस में शिकायत करें। ऐसा करने से आप तो सुरक्षित रहेंगे ही अन्य छात्राएं व लड़कियां भी अपकी वजह से सुरक्षित हो जाएंगी। उनके साथ होने वाली छेड़छाड़ व अन्य घटनाएं रुक जाएंगी।